होमस्टे के मालिक और कर्मचारियों पर विदेशी पर्यटकों से मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। यहां पर्यटन स्थल चोपता के एक होमस्टे में ठहरे विदेशी पर्यटकों ने होमस्टे के मालिक और कर्मचारियों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार कुछ विदेशी पर्यटक पिछले चार दिनों से रूद्रप्रयाग के चोपता स्थित एक बंकर हाउस होमस्टे में ठहरे हुए थे। जब वे चेकआउट करने लगे तो होमस्टे के मालिक और कर्मचारियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पर्यटकों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर मंडल पुलिस चौकी में शरण ली और पूरी घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

एक पर्यटक ने आरोपलगाया कि होमस्टे संचालक ने उनके लगभग 8 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान भी चुरा लिए। विदेशी पर्यटकों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने पर्यटकों की शिकायत दर्ज कर ली है। मामला अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों से जुड़ा होने के कारण स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल क्षेत्र की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि राज्य के पर्यटन पर भी नकारात्मक असर डालती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

थाना अध्यक्ष उखीमठ मुकेश चौहान ने जानकारी दी कि मामला गाइड और होमस्टे संचालक के बीच आपसी विवाद का है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

 

चोपता जिसे ‘छोटा स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है और रुद्रप्रयाग जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बुग्यालों और हिमालयी ट्रैकिंग रूट्स के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों में यहां भारी संख्या में पर्यटक, खासकर विदेशी सैलानी बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचते हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के विश्वास को प्रभावित कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: assault and robbery crime news foreign tourists Homestay owner and staff Homestay owner and staff face serious allegations of assault and robbery against foreign tourists rudraprayag news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज मारपीट और लूटपाट का आरोप रुद्रप्रयाग न्यूज विदेशी पर्यटक होमस्टे के मालिक और कर्मचारी

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More