दो दिन से लापता शारदा रेंज के वन दरोगा का मिला शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
खटीमा। ऊधमसिंहनगर के किलपुरा रेंज में दो दिन से लापता शारदा रेंज के वन दरोगा का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
 
 
शारदा रेंज टनकपुर की कलोनिया चौकी में तैनात चोरगलिया निवासी 47 वर्षीय वन दरोगा दीप चंद्र उप्रेती शनिवार को जंगल को निकले थे। वहां से वह दुगाड़ी श्रीपुर बिछवा सब्जी लेने आ रहे थे। उनके साथ फायर वॉचर सुभाष था। प्यास लगने पर दरोगा रास्ते में बैठ गए और सुभाष को पानी लेने भेज दिया। जब सुभाष लौटा तो वन दरोगा नहीं मिले। सुभाष ने इसकी सूचना सेना पानी चौकी के स्टाफ को दी। वहां से सूचना टनकपुर रेंजर को दी गई। रेंजर ने एक टीम मौके पर भेज तलाश की लेकिन वन दरोगा का पता नहीं चला। सोमवार तड़के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल, जेब से 13 हजार रुपये और आईडी कार्ड मिला है। शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर मनी पुण्यानी ने बताया कि वन दरोगा के शव पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। गर्मी से शव सड़ चुका है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिए विसरा सुरक्षित रखा है। एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने कहा कि मामले को संदिग्ध मानते हुए  जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of forest inspector found Dead body of forest inspector of Sharda range found Khatima news missing for two days police sent for post-mortem US nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More