होटल में मिली गाजियाबाद निवासी व्यक्ति की लाश, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां रोडवेज के पास एक होटल में गाजियाबाद के एक व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी 47 वर्षीय विकास मिश्रा पुत्र हरीश शरण मिश्रा चार दिसंबर को घर से किसी काम के लिए हल्द्वानी आया था। उसने रोडवेज के पास एक होटल में कमरा लिया था। इस दौरान विकास की बहन ने कई बार विकास को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने होटल मालिक को फोन किया। होटल का कमरा अंदर से बंद था जहां कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से कमरा खोला तो विकास बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसकी सूचना होटल कर्मचारियों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस विकास को बेस अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा को चैक करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of Ghaziabad resident found in hotel Haldwani news police did postmortem and handed over the body to family members Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More