काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल से गुजरने वाले गधेरे में जानवर द्वारा खाया हुआ अज्ञात युवक का शव मिला है। शव का कमर से नीचे का हिस्सा कंकाल हो चुका है और एक हाथ गायब है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड स्थित गुलाबघाटी से करीब 2.5 किलोमीटर आगे गधेरे में कुछ लोगों नै एक युवक का शव पड़ा देखा। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव की हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उसकी शिनाख्त नहीं हुई। जामा तलाशी में भी पहचान लायक कुछ नहीं मिला। गधेरे में शव औंधे मुंह पड़ा था। कमर से ऊपर का हिस्सा लगभग सड़ चुका था। कमर के नीचे का हिस्सा भी धड़ से अलग था। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र 22 वर्ष के करीब है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body found Dead body of unknown youth found in the forest of Kathgodam police station area Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More