कुत्ते के शव के पास खेत में मिला ग्राम प्रधान पत्नी का शव 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हरिद्वार। यहां नारसन ब्लॉक के ग्राम प्रधान की पत्नी का खेत में शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला पर किसी जंगली जानवर के हमला किया है। महिला के गले में किसी जानवर के पंजों के निशान मिले हैं, जबकि पास में ही एक कुत्ते का शव भी बरामद हुआ है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारसन ब्लॉक के प्रधान मांगेराम की पत्नी मिसरा देवी उम्र 48 वर्ष ने झबीरण गांव की ओर जाने वाले मार्ग के पास खेत में सब्जी आदि उगाई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को वह खेत से सब्जी लेने गई थी। शाम के समय झबीरण निवासी कुछ युवक मंगलौर से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने एक महिला का शव सड़क किनारे पड़ा देखते ही शोर मचाते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गर्दन पर निशान हैं। महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया होगा। वहीं हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक कुत्ता भी मृत मिला है। उसकी गर्दन पर भी किसी जानवर के पंजों के निशान हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dead body of a dog found nearby Dead body of village head's wife found in the field Dead body of village head's wife found in the field near the dead body of a dog fear of attack by wild animal haridwar news investigation into the case started uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    भवाली। कोतवाली भवाली क्षेत्र में घर से चोरी हुए लाखों रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का भवाली पुलिस ने  24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से चोरी किए गए लगभग […]

Read More