रामनगर में कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया ताबड़तोड़ वार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रामनगर। यहां बालाजी मंदिर के पास गुरुवार (आज) सुबह करीब चार बजे कार सवार युवक पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में टेड़ारोड लखनपुर निवासी गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
 
जानकारी के अनुसार गोपू अधिकारी अपनी वॉक्सवैगन वेंटो कार संख्या UK06 AW 7879 से बालाजी मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उनकी कार को घेर लिया और ईंट तथा पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों को कार के शीशे टूटे और वाहन क्षतिग्रस्त मिले। कार के अंदर और बाहर खून के निशान भी दिखाई दिए। मौके से खून से सने पत्थर व ईंटें बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
 
सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।घायल गोपू अधिकारी को पहले रामनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें काशीपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
 
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पहले लखनपुर चुंगी के पास गोपू अधिकारी की कुछ युवकों से बहस हुई थी।इसके बाद बालाजी मंदिर के समीप हमला किए जाने की बात सामने आर ही है।हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है। कुछ लोगों ने फायरिंग की बात भी कही है, लेकिन पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
 
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हमले में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टूटती छत के बीच नहीं टूटी बच्चों की पढ़ाई : शैमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक अधिवक्ता दया सागर बिष्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Crime in Ramnagar crime news deadly attack with bricks and stones.  उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News Life-threatening attack on a young man in a car in Ramnagar; struck repeatedly with bricks and stones. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad ramnagar news youth in car ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कार सवार युवक क्राइम न्यूज रामनगर न्यूज रामनगर में क्राइम

More Stories

उत्तराखण्ड

स्पा सेंटरों से होटलों तक पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की 15 से ज्यादा ठिकानों पर सघन चेकिंग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी।जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और नाबालिगों व आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने स्पा सेंटर, होटल, गेस्ट हाउस समेत अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान में 50से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने 15 से अधिक ठिकानों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुहंबोले जीजा ने शक के चलते कर दी साले की हत्या

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर में आधी रात के बाद रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। घर के बरामदे में सो रहे 29 वर्षीय अमन ठाकुर की कथित तौर पर उसके मुंहबोले जीजा ने हत्या कर दी। वारदात के […]

Read More
उत्तराखण्ड

टूटती छत के बीच नहीं टूटी बच्चों की पढ़ाई : शैमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक अधिवक्ता दया सागर बिष्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। जयपुर बीसा प्राथमिक विद्यालय के भवन में जलभराव एवं भवन के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण की आवश्यकता के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट ने मानवीय संवेदना और […]

Read More