खुशी बनी मौत : नई कार लेकर हल्द्वानी से अपने गृह जनपद जा रहे सीआरपीएफ जवान एवं चालक की मौत जबकि पत्नी और बच्चे गंभीर  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चम्पावत। यहां लोहाघाट से करीब 12 किलोमीटर दूर बापरू और बंतोली के बीच शुक्रवार सुबह पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में भीषण आग लग गई, जिससे कार में सवार सीआरपीएफ जवान बलदेव कुमार की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक राजेंद्र कुमार ने गंभीर चोटों के चलते घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी, 8 वर्षीय पुत्री अक्षिता और 5 वर्षीय पुत्र आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान तीनों वाहन से बाहर छिटक गए, जिससे उनकी जान बच सकी। स्थानीय लोग, पुलिस और राहत दल ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम नीतू डांगर और प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह बोहरा ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। दुर्गम और जोखिमपूर्ण स्थल होने के बावजूद बचाव दल ने घंटों अभियान चलाकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीराज राठी ने बताया कि अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार कर रही है। दोनों बच्चों के सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में फ्रैक्चर की आशंका है,जबकि नीतू देवी के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पांच वर्षीय आरव को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवान बलदेव कुमार नई कार लेकर हल्द्वानी से अपने गृह जनपद पिथौरागढ़ जा रहे थे। बंतोली के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और आग की चपेट में आ गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news champawat news Hindi News: A CRPF jawan traveling from Haldwani to his home district in a new car met with an accident; the jawan and the driver died jawan evam chalak ki maut patni aur bacche gambhir ghayal Joy Turns to Tragedy: CRPF Jawan and Driver Die While Driving New Car from Haldwani to Home District; Wife and Children Critically Injured News from the hills rahe crpf jawan uttarakhand news while his wife and child sustained serious injuries उत्तराखण्ड न्यूज खबर सच है की न्यूज चम्पावत न्यूज जवान एवं चालक की मौत पत्नी और बच्चे गंभीर घायल दुर्घटना न्यूज नई कार लेकर हल्द्वानी से अपने गृह जनपद जा रहे सीआरपीएफ जवान पहाड़ की खबर हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More