नशा मुक्ति केंद्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में मेरठ निवासी ब्यक्ति की हुई संदिग्ध हालत में मौत  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। देहरादून के मांडूवाला स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में मेरठ निवासी अजय कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार (52 वर्ष), पुत्र बलजीत सिंह, निवासी जाहिदपुर, हापुड़ रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
 
अजय कुमार 8 अप्रैल से मांडूवाला स्थित कर्मा वेलफेयर सोसाइटी के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती था। केंद्र में साथ रह रहे कुछ युवकों से अजय कुमार का विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों को लेकर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप और घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अप्रैल 2023 में चंद्रबनी स्थित अराध्या फाउंडेशन में 24 वर्षीय सिद्धार्थ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि उसे भूखा-प्यासा रखा गया और कर्मचारियों ने डंडों से पीटा। शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मार्च 2023 शिमला बाइपास पर स्थित ‘नई जिंदगी’ नशा मुक्ति केंद्र में सहारनपुर निवासी मुवाद अली की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने केंद्र में लापरवाही और प्रताड़ना का आरोप लगाया था। 2021 लाइफ केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर में एक युवक की मौत के बाद संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार घटनाओं के बाद सवाल उठ रहे हैं कि नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और संचालन में कितनी लापरवाही बरती जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a fight between two parties a Meerut resident died in suspicious condition A Meerut resident died in suspicious condition in a fight between two parties in a drug de-addiction center dehradun news Drug de-addiction center uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More