रिटायर बुजुर्ग होमगार्ड महिला का सड़ा-गला शव मिला उसके ही कमरे में   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित गली नंबर-एक में एक रिटायर बुजुर्ग होमगार्ड महिला का शव उसके ही कमरे में पड़ा हुआ मिला। जब शव से बदबू आने लगी तो पड़ोसी व मकान मालिक ने इसकी सूचना तुुरंत मंगलपड़ाव पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो सड़ा-गला महिला का शव बरामद किया। शव के कई अंग चूहों ने भी कुतरे गए थे। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलपड़ाव रामपुर रोड गली नंबर एक निवासी 60 वर्षीय मुन्नी देवी यहां एक किराए के मकान में रहती है, और पिछले छह महीने पहले ही होमगार्ड से सेवानिवृत्त हुईं थी। बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला के पति और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि एक बेटी है, जो किच्छा यूएसनगर में रहती है। जबकि बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी की देखरेख करने के नाम पर उनका एक भतीजा है जो पास ही पड़ोस में रहता है। 

पुलिस के अनुसार बीते 10 जनवरी को मुन्नी देवी का भतीजा उन्हें खाना खिला कर गया था। तब से वह घर से बाहर नहीं निकलीं और न ही कोई उनका हाल-चाल लेने गया। बुधवार की सुबह से हीपड़ोस में रहने वालों को बदबू आने लगी। जैसे-जैसे दिन ढलता गया बदबू और बढ़ती गई। तभी लोगों को शक हुआ कि बदबू मुन्नी देवी के कमरे से आ रही है। लोग मुन्नी के कमरे में पहुंचे तो बदबू तेज आने लगी। जिसके बाद पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाल राजेश कुमार यादव,मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और मुन्नी देवी के कमरे के दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो सड़ी-गली हालत में मुन्नी देवी का शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि मुन्नी लंबे समय से ट्यूूमर की बीमारी से भी जूझ रही थीं। मुन्नी के शव के कई अंग भी कुतरे गए थे। माना जा रहा है कि चूहे मुन्नी के शरीर के कई हिस्सों को कुतर कर खा गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला की मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Decomposed body of a retired elderly home guard woman was found in her own room Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More