दिल्ली की महिला के साथ हल्द्वानी में पुलिसकर्मी के मकान में दुष्कर्म  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। दिल्ली की रहने वाली एक शादीशुदा महिला को झांसा देकर हरियाणा के एक व्यक्ति द्वारा दिल्ली से हल्द्वानी लाकर एक पुलिसकर्मी के मकान में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूरे मामले में मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है घटना 2 साल पुरानी बताई जा रहा है। यही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने दुष्कर्म के साथ-साथ उसके ₹400000 नगदी और ₹2800000 के जेवरात भी हड़प ली है। महिला ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को मुखानी पुलिस में ट्रांसफर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त 20 को उसके भाई ने पुश्तैनी हड़प ली। इसी कारण वह घर से गुस्साकर अपने जेवरात और चार लाख रुपये नगदी लेकर निकली थी। उसने अपने परिचित हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर 28 निवासी प्रवीण कुमार शर्मा ने उसको मदद देने का भरोसा दिया, क्योंकि प्रवीण महिला के बच्चों को पढ़ाता था। इसी कारण महिला ने उसके ऊपर भरोसा कर लिया महिला ने बताया कि 1 दिन प्रवीण कार में बिठा कर उसको हल्द्वानी ले आया। आरोप है कि प्रवीण ने उसके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया धमकी दी कि किसी से शिकायत करने पर उसके पैसे नहीं मिलेंगे और बदनामी भी होगी। महिला 15 सितंबर 20 को बस से दिल्ली चली गई। महिला ने दिल्ली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस मामले को हल्द्वानी पुलिस को ट्रांसफर किया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More