फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी सेवा प्राप्त करने के दोषी शिक्षक को डीईओ ने किया बर्खास्त 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के गदरपुर क्षेत्र के मिदनापुर स्थित प्राइमरी में तैनात सहायक अध्यापक हेमराज सिंह को फर्जी तरीके से सरकारी सेवा प्राप्त करने का दोषी पाये जाने पर डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) ने आरोपीशिक्षक को बर्खास्त किया है।
 
डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हेमराज सिंह ने वर्ष 1994 में फर्जी बीटीसी, अंकपत्र और प्रमाण-पत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की थी। प्रमाणपत्रों की जांच में बीटीसी अंकपत्र का अनुक्रमांक आवंटित नहीं हुआ है। इस क्रम में हेमराज को 2016 में साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर सेवा बर्खास्त किया था। हेमराज ने 2017 में उच्च न्यायालय में रिट दायर की थी। 2019 में विशेष अपील की। न्यायालय ने बर्खास्तगी आदेश स्थगित कर दिया था। 2020 में हेमराज सिंह को आरोप पत्र प्रेषित कर जवाब मांगा, जिसका जवाब न प्रस्तुत करने पर सेवा बर्खास्तगी की गई। हेमराज सिंह ने लोक सेवा अधिकरण उत्तराखंड खंडपीठ नैनीताल में क्लेम पिटीशन दायर की। बर्खास्तगी आदेश पुनः स्थगित किया गया।2023 में जांच अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी गदरपुर ने उक्त कार्मिक द्वारा कूटरचित तरीके से फर्जी बीटीसी, अंकपत्र और प्रमाण – पत्र बनवाने की पुष्टि की। न्यायालय के आदेश पर बीईओ रुद्रपुर ने जांच करा नोटिस उपलब्ध कर पक्ष रखने को कहा गया। फिर हेमराज को जुलाई 2024 में पुन: अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस उपलब्ध कराया गया तथा पुनः कोई जवाब प्राप्त न होने पर अगस्त 2024 में 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया। किसी भी प्रकार का जवाब न प्रस्तुत करने पर विभाग ने हेमराज सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: DEO dismissed DEO dismissed the teacher guilty of getting government service with fake certificate rudrapur news Teacher got government job with fake certificate udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट : 9 जिलों में येलो अलर्ट, भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More