जसपुर। दो महीने पूर्व रुपये पूरे देने के बावजूद कम स्मैक देने से खफा युवक ने पड़ोसी दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। मृतक छह महीने पहले ही सऊदी अरब से लौटा था और परिवार का इकलौता था।
सूतमिल चौकी प्रभारी धीरज टम्टा को मंडुवाखेड़ा के सोहन पाल ने बताया कि हाईवे से 100 मीटर अंदर रामपाल के गेहूं के खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। उसके सीने और पीठ पर गहरे घाव मिले। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पहचान मोहल्ला नईबस्ती निवासी 24 वर्षीय अरमान अली पुत्र शफीक अहमद के रूप में हुई। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि ईद पर अरमान का पड़ोसी दोस्त 23 वर्षीय समीर पुत्र मोहम्मद नासिर उसे घर से बुलाकर हाइवे किनारे प्लाट में ले गया। पहले दोनों ने स्मैक पी। उसके बाद समीर ने पीछे से उस पर छुरी से कई वार करके काशीपुर भाग गया। पुलिस ने अरमान की मां शकीला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल छुरी बरामद कर आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]