देवभूमि की पवित्रता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददात

आपरेशन कालनेमी के तहत पुलिस ने अब तक 136 ढोंगी साधुओं को किया गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत अब तक 136 से अधिक छद्म वेशधारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और यह अभियान पवित्र सावन मास व चारधाम यात्रा के दौरान भी पूरी गहनता से जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

शनिवार को देहरादून के सर्वे चौक स्थित IRDT सभागार में हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी द्वारा आयोजित मैत्री जात्रा मां भगवती सुरकंडा जागर के विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री प्रीतम भरतवाण द्वारा रचित और गाया गया सुरकंडा देवी पर आधारित जागर गीत विमोचित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि जागर केवल गीत नहीं, एक आध्यात्मिक संवाद हैं, जिनमें देवत्व को आमंत्रित करने की शक्ति होती है। कहा कि मां सुरकंडा हमारी लोक आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक हैं। उनके मंदिर तक रोपवे सुविधा शुरू कर सरकार ने तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत दी है। युवाओं से अपील की कि वे सरकारी नौकरियों के लिए मेहनत और विश्वास के साथ तैयारी करें क्योंकि अब चयन केवल मेरिट, प्रतिभा और पारदर्शिता के आधार पर होगा।

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने बताया कि इस जागर गीत में सुरकंडा देवी की पौराणिक और लोक परंपरा को समाहित किया गया है। वीडियो निर्देशन विजय भारती, संगीत संयोजन रंजीत सिंह द्वारा किया गया है। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और उषा देवी ने पारंपरिक ढोल वादन और जागर गायन से समां बांधा।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा : ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत

कार्यक्रम में डॉ. केपी जोशी, साहित्यकार सचिदानंद सेमवाल, शक्ति प्रसाद भट्ट, रजनीश कंसवाल समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Uttarakhand Pushkar Dhami dehradun news Protecting the sanctity and cultural values of Devbhoomi is the top priority of the state government Protecting the sanctity and cultural values of Devbhoomi is the top priority of the state government - CM Dhami uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देवभूमि की पवित्रता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर धामी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

More Stories

उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More