डीआईजी कुमाऊं रेंज ने जनपद नैनीताल की यातायात व्यवस्था जांचने के साथ ही इफेक्टिव ट्रैफिक मैनेजमेंट तथा टूरिस्ट पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी स्थित सभागार में नैनीताल पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों तथा यातायात सर्कल प्रभारी व निरीक्षकों की गोष्ठी के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जनपद में जगह जगह ट्रैफिक के संबंध में अभियान चलाने के साथ ही वैट एंड वॉच की पद्धति को त्याग कर प्रो एक्टिव पुलिसिंग की कार्यप्रणाली को अपनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान डीआईजी भरणे ने हल्द्वानी तथा नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हाईवे पर सुगम यातायात के लिए कार्ययोजना तैयार करने व रिजल्ट ओरिएंटेड तरीके से कार्य करने के साथ ही पार्किंग स्थलों तथा टैक्सी स्टैंड को चिन्हित कर बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाने के भी निर्देश अधीनस्थों को दिए। डीआईजी भरणे ने कहा कि पूर्व में जारी पार्किंग स्थलों के लिए जारी किए गए बारकोड प्रणाली को भी सुचारू तरीके से प्रभावी कराने के साथ अनावश्यक घूम रहे वाहनों को डिजिटल तरीके से चिन्हीकरण की कार्यवाही करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। एवं यातायात मित्र बनाए जाय, जिससे की जनता में पुलिस के प्रति सकारात्मक छवि उजागर हो। प्रत्येक स्तर पर लगातार ट्रैफिक नियमों तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में जनता को अनाउंसमेंट कराकर जागरूक किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

डीआईजी भरणे ने कहा कि पर्यटन तथा एग्जाम सीजन के दृष्टिगत जनपद पुलिस को और अधिक प्रभावी तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर अवश्य पुलिस प्रबंध किया जाय। सुशीला तिवारी हल्द्वानी के निकट  पार्किंग स्थल चिन्हित किया जाय तथा उसके सही संचालन के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारी तय की जाय। ट्रैफिक बैरिकेड तथा पुलिस बूथ की स्पष्ट स्थिति ज्ञात कर ली जाय एवम् आवश्यक पुलिस बल नियुक्त किया जाय। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रचार प्रसार के लिए स्थानीय लोगों की सहभागिता ली जाय। इसके लिए पहाड़ी स्लोगन, चित्रण तथा गीतों का भी उपयोग किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

गोष्ठी के दौरान एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, सीओ ट्रैफिक नैनीताल विभा दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी, निरीक्षक यातायात नैनीताल/रामनगर आदेश कुमार, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी राकेश माहरा, थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, वाचक एसपी क्राइम नैनीताल विजय मेहता, उपनिरीक्षक सीपीयू हल्द्वानी विक्रम सिंह तथा ट्रैफिक व सीपीयू के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More