टोल शुल्क को लेकर पर्यटक और पालिका कर्मियों के बीच हुआ विवाद  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल। लेकब्रिज चुंगी पर सोमवार दोपहर टोल शुल्क के लिए पर्यटक और पालिका कर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हाथापाई हुई।आरोप है कि युवक ने तमंचा निकाल लिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

 
जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की कार में सवार कुछ पर्यटक टोल पर पहुंचे और सरकारी कार्य से आना बताकर शुल्क में छूट मांगने लगे। वहीं टोल कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए शुल्क जमा करने को कहा। लेकिन पर्यटको द्वारा कार को आगे बढ़ाने पर एक कर्मी ने बोनट पर हाथ मारा जिससे विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई जो हाथापाई में बदल गई।टोलकर्मियों ने आरोप लगाया कि इस बीच एक युवक ने तमंचा निकाल दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। 
 
एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। हालांकि इस घटना से संबंधित कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dispute between tourist and municipal workers Dispute between tourist and municipal workers over toll fee Lakebridge Toll Fee nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज पर्यटक और पालिका कर्मियों के बीच विवाद लेकब्रिज चुंगी टोल शुल्क

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन पुलिस के […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More