कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु गरीब एवं विकलांग जनों को एनयूजे-आई ने वितरित किए कम्बल 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्य अतिथि दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन डॉo अभय कुमार की उपस्थिति में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस-इंडिया उत्तराखण्ड द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु गरीब एवं विकलांग लोगों को कम्बल वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक गरीबों एवं विकलांगजनों को कंबल बांटे गए।

कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्य अतिथि दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन डॉo अभय कुमार ने सभी लोगों को स्वस्थ्य रहने के टिप्स एवं सर्दी के मौसम में बचाव की जानकारी देने के साथ ही यूनियन द्वारा किये जा रहे कार्य की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस इंडिया उत्तराखण्ड के मुख्य संरक्षक ब्रहम् दत्त शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार के आहवान पर प्रदेश भर में सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीबों को कंबल वितरण के साथ-साथ रक्तदान सहित कई जनहित के कार्यक्रम चलाने की योजना है, ताकि यूनियन सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भागीदारी कर सके। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष निधि शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत ब्रिगेडियर के जी बहल, डॉ आर के बख्शी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा सतीश जोशी, वेद प्रकाश दुग्गल, राजू वर्मा, शुभम ठाकुर, अमन कंडेरा, शगुफ्ता मंसूफ, शमा खान सहित कई पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Distributed blankets NUJ-I to poor and disabled people to protect them from severe cold NUJ-I news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More