जिलाधिकारी नैनीताल ने किया तहसील कार्यालय रामनगर का निरीक्षण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार को तहसील कार्यालय रामनगर का निरीक्षण किया। सीएससी (जन सुविधा केंद्र) सेन्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएससी प्रबंधक को विभिन्न सुविधाओ हेतु लिए जाने वाले चार्ज को फ्लैक्सी के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। आमजनता को सभी वस्तुस्थिती की जानकारी हो साथ ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए कितनी धनराशि चार्ज की जा रही है। इसको फ्लैक्सी लगाकर प्रदर्शित की जाए। उन्होंने एसडीएम को समय-समय पर मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

पूर्ति निरीक्षक पटल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राशन कार्ड से अपात्र हो चुके परिवारों के नाम में संशोधन के दौरान उसी गांव के व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी को मानिटरिंग करने के निर्देश दिये। विकास खण्ड रामनगर में वसूली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने वसूली की प्रतिशत में कमी पाये जाने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिये। निर्वाचन कक्ष में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा आमजनता अपना नाम संशोधित मतदाता सूची में तहसील कार्यालय में आकर चैक कर सकती है इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी को सभी व्यवस्थायें आमजनमानस के लिए करने के निर्देश दिये। इस अवसर उप जिलाधिकारी राहुल साह आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate Nainital inspected Tehsil Office Ramnagar ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More