जिलाधिकारी नैनीताल ने बनभूलपुरा कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावितों को हर सम्भव मदद के दिये अधिकारियों को निर्देश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना द्वारा गुरूवार की सायं बनभूलपूरा क्षेत्र के लाईन न-17, नई बस्ती, गांधीनगर, बनभूलपुरा थाना तथा मलिक के बगीचे के क्षेत्र का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा आमजनता को दी जा रही आवश्यक सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र की आम जनता को प्रशासन द्वारा दी जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे मे लोगों से वार्ता की गई लोगों द्वारा बताया गया कि जरूरी सामग्री सब्जियां, राशन,दूध व मेडिकल सेवा प्रशासन द्वारा नियमित उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्षेत्र के जो लोग बीमार है उन्हें एम्बुलैंस के द्वारा चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा जा रहा है। उन्हांने कहा प्रभावितों को हर सम्भव मदद प्रशासन द्वारा दी जायेगी। क्षेत्र में पूछताछ केन्द्र स्थापित किया गया है साथ ही जिन लोगों को मेडिकल आदि सुविधा के लिए क्षेत्र में ही सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पास जारी किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को परेशानी ना हो सभी व्यवस्थायें क्षेत्र में ही सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी द्वारा सुरक्षा कार्मियों से भी चर्चा की गई। उन्होंने बनभूलपुरा क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि प्रभावित लोगों को तत्परता व जिम्मेदारी के साथ आवश्यक सुविधायें मुहैया कराई जाए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा बनभूलपुरा थाने के निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये कि थाने के भवन के मरम्मत का कार्य में तेजी लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचासिंह, एबी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura news curfew affected banbhulpura area District Magistrate Nainital District Magistrate Nainital inspected the Banbhulpura curfew affected area and gave instructions to the officers to provide all possible help to the affected people Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More