जिलाधिकारी नैनीताल ने लालकुआं विधानसभा का स्थलीय भ्रमण कर शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को विधानसभा लालकुआं के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मोतिनगर मे निर्माणाधीन चिकित्सालय, एनएच द्वारा बनाए जा रहे फोरलेन सड़क निर्माण के कार्य, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन मैं विगत दिनों गोला नदी से हुए भू-कटाव मे होने वाले सुरक्षा कार्यो, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नया गांव लछमपुर, आंगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन मिशन के अंतर्गत है ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्यो के अलावा हिम्मतपुर नकेल पुर गांव को जोड़ने वाला सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुुल के कार्यों एव गांव को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के अलावा विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत हिम्मतपुर गांव में जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को मौके पर ही सुनकर निस्तारण किया। इस दौरान जंगली जानवरों से सुरक्षा, जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान निर्माण कार्य आधा अधूरा के कारण ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी, नालियों की मरम्मत एवं सफाई, आधार केंद्र सेंटर खोलने,आदि 50 से अधिक जन-समस्याएं प्राप्त हुई। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत आम जनमानस से समन्वय बनाते हुए समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

निरीक्षण के दौरान मोतिनगर मे निर्माणाधीन चिकित्सालय के निर्माण कार्यदाई विभाग पेयजल जल निगम के अधिकारी को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यो की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, इसके अलावा एनएच फोरलेन सडक निर्माण मानकों के तहत ना होने की शिकायत स्थानीय आम जनमानस ने रखी जिस पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग, एन एच, एवं राजस्व के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एव आम-जनमानस को साथ लेते हुए अगले शनिवार की तिथि निर्धारित कर जॉइंट निरीक्षण करने के उपरांत विवादित बिंदुओं का समाधान करने के निर्देश दिए, साथ ही हिम्मतपुर नकेल पुर गांव को जोड़ने वाले सूखी नदी पर प्रस्तावित निर्माणाधीन पुुल के कार्यों एव गांव को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। ग्राम सभा कुंवरपुर में आधार केंद्र खोलने का प्रस्ताव आने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के साथ समन्वय कर आधार केंद्र हेतु आवश्यक व्यवस्था करवाने हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि सूरज पांडे, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवम स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate Nainital made a field visit to Lalkuan assembly and resolved the complaints on the spot DM nainital lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More