15 अगस्त तक पॉलीथीन मुक्त होगा जनपद – जिलाधिकारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित होगा, यह बात जिलाधिकारी रीना जोशी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार मंडल, होटल, खोखा-फड़ एसोसिएशन व अधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पॉलीथीन उपयोग एवं बिक्री करना प्रतिबंधित संबंधी पोस्टर, बैनर, पम्पलेट व लाउडस्पीकर द्वारा एक सप्ताह तक जनजगारूकता करें उसके बाद छापीमारी कर पॉलीथीन बिक्री या उपयोग करने पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा 15 अगस्त तक जनपद को पॉलीथीन मुक्त करना है इसके लिए उन्होंने व्यापार मंडल, होटल, खोखा-फड एसोसिएशन, मंदिर समिति व आम जनता से अपील की कि वे जनपद को पॉलीथीन मुक्त करने में सहयोग करें। उन्होंने पुलिस व राज्यकर के अधिकारियों को नाको पर सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दियें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दियें कि वे सभी सरकारी एवं प्राईवेट विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को पॉलीथीन उपयोग से होने वाले नुकसानों को बताते हुए जागरूक करें ताकि वे अपने घर, आस-पडोस के लोगो को जागरूक कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रकार व आकार के पॉलीथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णत: प्रतिबंधित होगा। सभी आकार, मोटाई, माप व रंग के प्लास्टिक कैरी बैग हैण्डल अथवा बिना हैण्डल के साथ ही एकल उपयोग खाद्य पदार्थ के पैकेजिंग कंटेनर चाहे वह किसी भी प्रकार, माप, आकार व रंग के हो तथा जो खाद्य एवं तरल पदार्थो को ले जाने, ढकने, थर्मोकॉल, पॉलीयुरेथेन, स्टायरोफोम तथा एकल उपयोग डिस्पोजेबल जैसे प्लेट, ट्रे, कटोरे, गिलास, कप, चम्मच, कांटा, स्ट्रा आदि पूर्णत: प्रतिबंधित होंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पॉलीथीन में सामाग्री ले जाते हुए पाये जाने पर 100 रूपये, खुदरा विक्रेता पाये जाने पर 01 लाख, परिवहनकर्ता पर 02 लाख तथा उत्पादनकर्ता पर 05 लाख रूपये का जुर्माना प्रथम बार पकडे जाने पर लगाया जायेगा तथा दोबारा पकडे जाने पर जुर्माना राशि दोगुनी होगी। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे घर से बाजार जाते हुए कपडे का बैग लेकर चलें। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दियें कि वे स्वंय सहायता समूह के माध्यम से कपडे के बैग बनवायें साथ ही उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कपडे के बैग रखे।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी हरगिरि, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चन्द्र पलडिया, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, अधि0अभि0 नगर पालिका सतीश कुमार, सहायक आयुक्त राज्यकर अनिल गब्र्याल, अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स नरेन्द्र खेतवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल हरीश सोनी, महामंत्री अनिल कार्की, संरक्षक नवीन लाल शाह, होटल एसोसिएशन के विक्रम सिंह दानू, भुबन तिवारी, अध्यक्ष खोखा-फड किशन राम, सचिव भीम कुमार व स्वंय सहायता समूह के सदस्य आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news District will be polythene free by August 15 - District Magistrate Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More