मण्डल आयुक्त कुमांऊ ने एनएचएआई एवं स्टेट पीडब्लूडी के द्वारा किये जा रहे कार्यों के प्रगति की करी समीक्षा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने एनएचएआई एवं स्टेट पीडब्लूडी एनएच के द्वारा मण्डल में हो रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में एनएचएआई के द्वारा किये जा रहे कार्यों पर आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया। आयुक्त ने कहा कि कैंची से क्वारब सड़क मार्ग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही आम लोगों के लिए यह मार्ग खोल दिया जायेगा। साथ ही रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है दिसम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

समीक्षा के दौरान अल्मोडा-दन्या सडक मार्ग के कार्यों में कार्यदायी संस्था द्वारा धीमी गति से कार्य करने पर आयुक्त ने दूरभाष पर जिलाधिकारी अल्मोडा से वार्ता कर निर्देश दिये कि समय-समय पर कार्यों की मानिटरिंग के साथ ही फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की जाए, ताकि कार्य समयावधि में पूर्ण हो सके। मण्डल मं एनएचएआई द्वारा कुल 22 प्रोजेक्टों में से 13 प्रोजेक्टों पर कार्य गतिमान है। जिसमें से 9 प्रोजेक्ट वन आच्छादित क्षेत्र में आने से लम्बित हैं। आयुक्त ने बताया कि लम्बित प्रकरणों का निपटारा शीघ्र कर लिया जायेगा। समीक्षा में अधीक्षण अभियंता एनएचएआई अरूण कुमार पाण्डे ने बताया कि रामनगर-मोहान मोटर मार्ग पर कार्य प्रगति पर है मार्ग पर दो पुल का निर्माण होना है जिस पर कार्यवाही गतिमान है साथ ही काशीपुर-रामनगर फोरलेन पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि काकडीघाट-क्वारब मोटर मार्ग बन चुका दो ब्रिजों पर कार्य गतिमान है। साथ ही कैचीधाम बाईपास मार्ग हेतु कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ कर दिया जायेगा। बैठक में एनएचएआई के द्वारा बताया गया कि रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग में कार्य काफी समय से धीमी प्रगति पर सदभावना इंजीनियरिंग लिमिटेड कम्पनी को हटाकर कार्य को गाबर कंस्ट्रक्शन को सौपा गया है। कम्पनी द्वारा नेशनल हाईवे पर कार्य प्रारम्भ कर दिया है। शीघ्र ही दिसम्बर 2023 तक नेशनल हाईवे 87 का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। रूद्रपुर बाईपास में किसानों की भूमि अधिग्रहण होने के कारण लम्बित है। जल्द ही किसानों को मुआवजा देने के उपरान्त कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। समीक्षा में अधीक्षण अभिंयता एनएचएआई अरूण कुमार पाण्डे, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएच मीनू, अर्थसंख्याधिकारी शेर सिंह नेगी के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Divisional Commissioner Kumaon reviewed the progress of works being done by NHAI and State PWD Haldwani news Kumaun commissioner Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More