रुद्रपुर। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल पदभार ग्रहण करने के उपरान्त पहली बार जनपद ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस कार्यालय पहुँची और जनपद के अधिकारियों के साथ गोष्ठी की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ड्रग्स फ्री देवभूमि पर समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि नशे के विरुध समय-समय पर कार्यवाही की जा रही है, परन्तु कार्यवाही में ध्यान दिया जाये कि केवल नशे के छोटे-छोटे कारोबारियों को पकड़कर वाह-वाही न लूटी जाये, नशे के कारोबार में लिप्त बडे सरगानाओं के विरुध कठोर कार्यवाही कर उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही भी की जाये। युवाओं को नशे के प्रभाव से दूर रखने के लिए उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्रत्येक स्कूल/कालेज में एण्टी ड्रग्स कमेटी का गठन किया है किन्तु ये कमेटी प्रभावी नहीं है, प्रभावी करने के लिए एण्टी ड्रग्स कमेटी के साथ लगातार गोष्ठियों का आयोजन किया जाये, जो युवा शुरुआती दौर में नशे के गिरफ्त में आ रहे है ऐसे युवाओं की कमेटी के माध्यम से काउंसलिंग कर उनको नशे के दुष्प्रभाओं के बारे में बताया जाये जिससे उनकों शुरुआती दौर में ही नशे की लत से निकाला जा सके, परिजनों से भी अनुरोध है कि वो भी सजग हो कहीं आपका बच्चा नशा तो नहीं कर रहा है, उसकी एक्टिविटी पर विशेष ध्यान दें, स्कूल/कालेज, पीजी में ऐसे युवाओं से भी अपील की जाये कि यदि उनका कोई दोस्त नशा कर रहा है तो उसकी सूचना स्कूल प्रबन्धन या परिजनों को अवश्य बताये।
पिट एनडीपीएस एक प्रभावी एक्ट है परन्तु उसका सही से पालन नहीं किया जा रहा है। जिसमें ऐसे लोग होते है जो नशे के कारोबार में सदैव एक्टिव रहते है, नशा तस्करों की मदद (फंडिंग, ड्रग्स का आदान प्रदान) करते है या शामिल रहते है, प्रत्येक थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्द पिट एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत सख्ती से प्रिवेंटिव डिटेन्सन की कार्यवाही करें, जिसमें स्थानीय सूचना ईकाई को भीं एक्टिव किया जाये। महिला अपराधों के सम्बन्ध में गम्भीरता से निर्देश देते हुए कहा कि बलात्कार एवं पॉक्सो पीडितों की महिलाओं की बाल कल्याण विभाग एवं स्वास्थ विभाग के साध समन्यव स्थापित करते हुए जनपदों में मौजूद काउंसलर द्वारा वन स्टॉप सेटर के माध्यम से नियमित रुप से काउंसलिंग कराई जाये, जिससे रेप विक्टिम द्वारा सुसाईड जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें। आईजी रेंज ने लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा में खासी नाराजगी व्यक्त की।क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर विवेचकों का ओ-आर लेकर अपने निकट परिवेक्षण जाँचों/विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाये जिससे जनता को न्याय मिल सके। साथ ही मुख्यालय एवं रेंज स्तर से चलाये जा रहे समस्त अभियानों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शत प्रतिशत अनुपालन किया जाये। गोष्ठी में आईजी द्वारा बाबा तरसेम हत्याकांड में विगत दिवस पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही (अभियुक्त की गिरफ्तारी ) की सराहना करते हुए कहा कि अन्य जो अभियुक्त प्रकाश में है या वाँछित है उनकी गिरप्तारी के लिए एसओजी व एसटीएफ के साथ समन्यव स्थापित करते हुए उनकी गिरफ्तारी शीघ्र की जाये।
गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर, मणिकान्त मिश्रा, एसपी अपराध, निहारिका तोमर, एसपी सिटी, उत्तम सिंह नेगी, एसपी काशीपुर अभय सिंह, सुश्री निशा यादव प्रशिक्षु आईपीएस व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]