न्याय पंचायत खेल महाकुंभ में शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं का दबदबा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ में आयोजित दो दिवसीय न्याय पंचायत खेल महाकुंभ में शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिकाओं की कबड्डी में शैमफोर्ड स्कूल  ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। अंडर 17 बालक वर्ग कबड्डी में शैमफोर्ड स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की टीम से चिराग बिष्ट, अभय सिंह और मोहित बिष्ट का चयन ब्लॉक स्तर के लिए किया गया। अंडर 17 आयु वर्ग गोला फेंक में अंकिता महरा ने गोल्ड मैडल जीतकर ब्लॉक स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया तथा चक्का फेंक में ब्रोंज मैडल जीता। साथ ही अंडर 17 बालक वर्ग गोला फेंक में मयंक नेगी प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक स्तर के लिए चयनित हुए तथा अंडर 14 बालक वर्ग गोला फेंक में सचिन कांडपाल ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक स्तर के लिए अपना स्थान पक्का किया। अंडर 14 लॉन्ग जम्प में दीपक कश्यप गोल्ड मैडल जीतकर ब्लॉक स्तर के लिए चयनित हुए। 100 मीटर दौड़ में अंडर 17 बालिका वर्ग में ललिता देउपा द्वितीय, अंडर 14 बालक वर्ग में ललित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अंडर 17 बालक वर्ग में अभय सिंह द्वितीय, 600 मीटर दौड़ अंडर 14 बालक वर्ग में ललित सिंह दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 आयु वर्ग ऊंची कूद बालिका वर्ग में कोमल चंदोला तथा बालक वर्ग में दक्ष पन्त ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  अंडर 17  रिले दौड़ में पूजा रौतेला, गरिमा फर्त्याल, ललिता देउपा तथा यशस्वी चंदोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालकों की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी खिलाडियों एवं खेल प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dominance of Shamford School students in Nyaya Panchayat Khel Mahakumbh Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More