टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन का सर्वे पूर्ण होने के साथ ही डीपीआर तैयार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में 170 किमी लंबी टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन का सर्वे पूरा हो गया है। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में नैनीताल सांसद अजय भट्ट की ओर से पूछे गए सवाल के जवाव में दी है। केंद्रीय रेलवे मंत्री ने बताया कि रेल परियोजना की लागत 48,692 करोड़ रुपए आंकी गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के बाद परियोजना की स्वीकृति के लिए राज्य सरकारों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श और नीति आयोग, वित्त मंत्रालय से अनुमति लेना आवश्यक है, इसलिए कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की जा सकती है। बताया कि उत्तराखंड में रेल अवसंरचना के लिए बजट आवंटन लगभग 25 गुना बढ़ा है। 2009-14 में 187 करोड़ प्रति वर्ष से बढ़कर 2025-26 में ₹4641 करोड़ बजट हो गया है। एक अप्रैल 2025 तक राज्य में 216 किलोमीटर लंबाई की तीन नई रेल लाइनों को 40,384 करोड़ की लागत से स्वीकृत किया गया है। देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन पर तेजी से काम चल रहा है। इससे दिल्ली-देहरादून की दूरी लगभग 40 किमी कम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

 

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जो उत्तराखंड के हिमालयी भू-भाग से होकर गुजरने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है, इसका काम भी तेजी से चल रहा है। 213 किमी की परिधि में से 199 किमी की टनलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। रेल मंत्रालय ने बताया कि उत्तराखंड में 11 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास के लिए चुना गया है, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, हर्रावाला, काशीपुर, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लालकुआं, रामनगर, रुड़की, टनकपुर शामिल है। साथ ही 2014-25 के बीच उत्तराखंड में 106 रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज बने और ₹158 करोड़ की लागत से 9 और इस तरह के ब्रिज स्वीकृत किए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news DPR is ready survey of railway line is complete Tanakpur-Bageshwar railway line uttarakhand news With the completion of survey of Tanakpur-Bageshwar railway line उत्तराखण्ड न्यूज टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन डीपीआर तैयार देहरादून न्यूज रेल लाइन का सर्वे पूर्ण

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More