राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के प्राध्यापक डॉ रितुराज पंत टीचर ऑफ द ईयर-2023 पुरुष्कार से सम्मानित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के प्राध्यापक डॉ रितुराज पंत उत्तराखंड के प्रतिष्ठित पुरस्कार टीचर ऑफ द ईयर-2023 से हुऐ सम्मानित। उन्हें यह पुरस्कार देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन एवं पूर्व मुख्य सचिव सी रविशंकर द्वारा प्रदान किया गया। स्क्रीनिंग एवं पुरस्कार चयन के लिए प्रख्यात वैज्ञानिक एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डी एस रावत की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का गठन किया गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

बताते चलें कि उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। जिसे 2018 में प्रारंभ किया गया। उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड द्वारा इसमें सूबे के महाविद्यालयों के प्राध्यापकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो शशि पुरोहित ने इसे महाविद्यालय की उपलब्धि बताते हुऐ डॉ पंत को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पुरस्कार उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग एवं राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला बहुत ही प्रतिष्ठित पुरस्कर है। डॉ पंत ने पुरस्कर के लिए आयोजकों एवं प्राचार्य का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र का वर्तमान भी है और भविष्य भी। विद्यार्थियों का नवोन्मेषी विधियों से समग्र विकास पर ध्यान देना उनका मुख्य उद्देश्य है। परम्परा ज्ञान के साथ ही कौशल विकास के लिए कार्य करते हुऐ राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिऐ रोजगार के अवसर एवं उनके समग्र विकास पर कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कौशल विकास हेतु छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त हो और महाविद्यालय से अन्यत्र छात्राओं का प्लेसमेंट हो इसपर वो कार्य कर रहे हैं। साथ ही वर्तमान में वो दो और अवधारणाओं को पेटेंट करवाने की ओर भी प्रयासरत हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dr. Rituraj Pant Haldwani Haldwani news professor of Government Women's College Uttrakhand news was honored with the Teacher of the Year-2023 award

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More