मैक्स वाहन गहरी खाई में गिरने से चालक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग में मौलेखाल जा रही एक मैक्स गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देर रात मोहन भंडारी (32) पुत्र प्रताप सिंह भंडारी अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा था। मन्हैत गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। देर रात हादसा होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह आसपास के लोगों की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना सल्ट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहन को खाई से निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक मन्हैत गांव का ही बताया जा रहा है। वह देर रात परिचित को रामपुर गांव छोड़कर घर वापस लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ अकेले ही घर में रहता था। एसओ अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल अस्पताल भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news Driver dies after Max vehicle falls into deep ditch

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के कामकाज […]

Read More