एम्बुलेंस के मवेशी से टकराने के बाद पिकअप की टक्कर से चालक की हुई मौत   

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता, उधमसिंह नगर

खटीमा। सितारगंज हाईवे पर खटीमा-नानकमत्ता के बीच मच्छीझाला के पास रविवार तड़के एंबुलेंस की मवेशी से टकराने के बाद सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में चालक के साथ ही मवेशी की भी हुई मौत।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक रुद्रपुर मरीज छोड़कर घर लौट रहा था। मूल रूप से पीलीभीत के जहानाबाद कल्याणपुर चकरतिरथ गांव एवं हाल राजीव नगर खटीमा निवासी 35 वर्षीय दीपक चंद्र भारती पुत्र रोशनलाल नगर के एक अस्पताल की एंबुलेंस में चालक था। शनिवार देर रात को वह नेपाल से एक रोगी को रुद्रपुर के निजी अस्पताल लेकर गया था। रविवार तड़के वह वापस लौट रहा था। उसकी एंबुलेंस संख्या यूके 6पीए-1670 खटीमा-नानकमत्ता के बीच मच्छीझाला के पास एक मवेशी से टकराकर सामने से आ रहे पिकअप वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अस्पताल कर्मी व मृतक के परिजन उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी हो चुकी है। वह अपने पीछे पत्नी मिथलेश देवी, पुत्र उज्जवल व अमित को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक चालक राजीव नगर में बच्चों के साथ किराए पर रहता था। मृतक के पिता रोशनलाल आर्मी से सेवानिवृत हैं। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Driver dies due to collision with pickup after ambulance hits cattle Khatima news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More