नशेड़ी ने अपने ही जुडवां भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

काशीपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र के लोहरियान में भाई ने ही जुड़वा भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भाई की तलाश शुरू कर दी है।

 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 30 मई को सुबह 8:30 पर राहुल सागर पुत्र प्रेम सिंह सागर निवासी मोहल्ला लोहरियान काशीपुर ने 112 पर सूचना दी की उसके भाई श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पर एसएसआइ सतीश शर्मा मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे तो पाया कि राम और श्याम दोनों जुड़वा भाई हैं। दोनों नशा करने के आदी हैं। कोई काम नही करते हैं। आवारा गर्दी व नशा करते हैं। कल 29 मई को श्याम उम्र 24 वर्ष अपनी माताजी दयावती से 5000 रुपए मांग रहा था। दयावती के पास पैसे ना होने के कारण जब मना कर दिया तो श्याम ने अपनी माता दयावती तथा भाई राम के साथ मारपीट की। वह रात भर लड़ाई झगड़ा करता रहा। रात को श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम के सर में ईट से वार किया, उसको घायल अवस्था में अस्पताल ले गए थे, चिकित्सक द्वारा राम को मृत घोषित कर दिया गया।श्याम के घर पर दबिश दी गई जो घर से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है। पंचायतनाम की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Brother kills brother Drug addict beats his own twin brother to death kashipur news murder news US nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More