नशा इस कदर चढ़ा शराब का कि बड़े भाई ने छोटे के सीने में चाकू घोप कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
बेरीनाग। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से 45 किलोमीटर दूर नाघर गांव में शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी। होली के बाद घर के बाहर आंगन में हुई इस घटना से सभी लोग स्तबद्ध है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
कहते है शराब जो न कराये कम है और इसी लिए नशे से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बावजूद लोग इसे अपनी शानो शौकत समझ इस्तेमाल करता है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा पर स्थित नाघर गांव में शराब के इसी नशे ने 38 वर्षीय नरेंद्र मेहता पुत्र स्व. जवाहर सिंह मेहता का उसके ही अपने बड़े भाई बालम मेहता के हाथों कत्ल करवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नरेंद्र का बड़ा भाई बालम हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करता है और होली की छुट्टी में घर आया है। दोनों ही शराब का सेवन करने के बाद घर के बाहर आंगन में बैठे थे। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। तैश में आकर बड़ा भाई बालम रसोई से चाकू लेकर आया और छोटे भाई नरेंद्र के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को बालम और अन्य परिजन जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र के चचेरे ससुर बागेश्वर निवासी नरेन्द्र सिंह कपकोटी ने बेरीनाग थाने में तहरीर दी है।
 
एसओ महेश जोशी ने बताया कि बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया शराब के नशे में वारदात का होना सामने आ रहा है।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Berinag news murder news The intoxication of alcohol increased to such an extent that the elder brother stabbed the younger brother in the chest and killed him uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को हिरासत में लिया है। ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक हादसा : ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More