ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान! नैनीताल पुलिस ने 6540 नशीले गोलियॉ एवं कैप्सूल के साथ नशे के दो बड़े तस्करो को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
   
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा चलाई गयी मुहीम ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द्र के पर्यवेक्षण में  पुलिस एवं एसओजी टीम ने अवैध मादक पदार्थाे /वस्तुओ की तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कोतवाली हल्द्वानी एवं वनभूलपुरा में दो नशे के तस्करों को 1440 नशीले कैप्सूल एवं 5100 गोलियॉ कुल- 6540 नशीले गोलियॉ एवं कैप्सूल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
 
एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा नैनीताल रोड पर नगर निगम के इण्डियन आँयल पैट्रोल पम्प के पास शान्ति नगर जाने वाली गली के पास एक युवक जैनुलआबदीन उर्फ अरमान को 480 नशीले कैप्सूल व 600 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये युवक ने बताया कि नशीली सामग्री लाईन न0 सात में इकराम नाम का व्यक्ति बड़ी मात्रा में बेचता है। उक्त पूछताछ पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठोैड़ द्वारा टीम सहित इकराम नाम के व्यक्ति का पता लगाकर उसकी मोमबत्ती की दुकान की चैकिंग करने पर 5460 नशीले कैप्सूल व गोलियॉ बरामद कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर बताया कि नशीली गोलियॉ एवं कैप्सूल ठाकुर द्वारा जनपद मुरादाबाद से लेकर हल्द्वानी में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु बेचता हॅू आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
 
कोतवाली हल्द्वानी एवं थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी एवं बरामदगी 
 
जैनुल आब्दीन पुत्र मौ0 उस्मान उम्र 25 वर्ष निवासी-  इन्द्रानगर बडी मस्जिद के पास, वनभुलपुरा जिला नैनीताल इसके विरूद्व कोतवाली हल्द्वानी में मु0 एफ0आई0आर0 नं0- 32/2025 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। बरामदगी माल 600 गोली ALPIF-0-5 (Alprazolam Tabletes I-P-05Mg) जव 480 कैप्सूल Pyeevon spas plus (Dicyclomine HCl& Acetaminophen Capsules)
मो0 इकराम पुत्र अब्दुल मनान  निवासी ला0 07  सुनहरी मस्जिद की पूर्वी गली थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल। बरामदगी कुल- 5460 कैप्सूल एवं गोलियॉ 04 डिब्बो मे 960 कैप्सूल pyeevon plus (dicyclomine HCl tramadol HCl acetaminophen) 15 डिब्बो  मे 4500  गोलिया ।alrif-0.5mg (alprqzolom tablets ip 0-5 mg)
 
इस दौरान एसओजी व पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, उ0नि0 नरेन्द्र कुमार चौकी राजपुरा, अपर उ0नि0 पुष्कर आर्या, हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव, मौ0 अजहर, सतबीर सिह कोतवाली हल्द्वानी, का0 अरविन्द बिष्ट एसओजी,  कानि0 चन्दन नेगी, राजेश बिष्ट, संतोष बिष्ट एसओजी, म0का0 करिश्मा मेहता, 
 
इसके अतिरिक्त कोतवाली भवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान नैनीं बैण्ड के पास 01 चरस तस्कर वीरेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0 ग्राम व पोस्ट सूरी भवाली जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 474 ग्राम चरस बरामद करते हुए अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली भवाली में मु0अ0सं0- 02/2025 धारा- 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।
इस दौरान पुलिस टीम में व0उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा, का0 हिमान्शू जोशी एवं का0 हरीश सिंह सम्मिलित रहे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 6540 intoxicating pills and capsules recovered Drugs Free Devbhoomi Mission-2025 Campaign! Nainital Police arrested two big drug smugglers with 6540 intoxicating pills and capsules nainital news Two big drug smugglers arrested uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More