नशे में धुत प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया प्रेमिका के साथ गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां शराब के नशे में धुत प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के 6 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र की एक महिला जो स्थानीय फैक्ट्री में कर्मचारी है, उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग था। 23 अगस्त की शाम आरोपी युवक ने महिला को पिरान कलियर क्षेत्र के हद्दीवाला गांव में स्थित एक स्कूल में बुलाया। वहां उसने अपने पांच दोस्तों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर शराब पी और इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हुए धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। महिला बाद में पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। महिला के अनुसार इस वारदात में कुल पांच आरोपी अनीस अहमद, हिमांशु सैनी उर्फ लड्डू, रजत, नीरज और एक अन्य शामिल थे। पुलिस ने छह घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को न्याय के कठघरे में लाने का प्रयास जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: along with his friends gang raped his girlfriend crime news Drunk lover Drunk lover along with his friends gang raped his girlfriend four accused arrested haridwar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दोस्तों के साथ मिलकर किया प्रेमिका के साथ गैंगरेप नशे में धुत प्रेमी हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More