शराबी पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डुबाकर मार डाला, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डूबा डुबाकर जान से मार डाला। माता-पिता के इस हद तक पहुंचे झगड़े में जब बच्चे बीच बचाव करने लगे तो आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी और फरार हो गया। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से करनई बलिया उत्तर प्रदेश निवासी आजाद राजभर शिमला पिस्तोर गंगापुर फार्म में काम करता है। उसके साथ उसकी पत्नी रानी और बच्चे भी रहते हैं। आजाद नशे का आदी है। शुक्रवार रात एक बजे भी इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद आजाद अपनी पत्नी रानी को खींचकर घर के पास ही गोबर के दलदल के पास ले गया, जहां उसने रानी को गोबर के दलदल में तब तक डुबाता रहा, जब तक उसकी जान नही चली गई। शोर होने पर आजाद का पुत्र सूरज अपने भाई बहनों के साथ पहुंचा और विरोध करते हुए मां को बचाने लगा तो आजाद ने बच्चों की पिटाई कर दी और फरार हो गया। बच्चो को रोता देख आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की मृतका के पुत्र सूरज की तहरीर पर आजाद राजभर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Drunken husband killed his wife by drowning her in a swamp of dung police started searching for the accused by registering a murder case rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More