हल्द्वानी। यहां पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा होने के साथ ही काठगोदाम गौला बैराज का जल स्तर 22 हजार 770 क्यूसेक पहुंच गया है। जिसके चलते बैराज से 20700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वही हल्द्वानी-चोरगलियां मार्ग शेर नाला में भारी पानी आने से मार्ग को बंद करते हुए सितारगंज से आने वाले वाहनों को किच्छा होते हुए हल्द्वानी को भेजा जा रहा है।
कुसुमखेड़ा चौराहे पर जल भराव होने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व टीम के साथ मिलकर पानी को डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गौला नदी से सटे हुए बिन्दुखत्ता व शांतिपुरी इलाके तक लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही संवेदनशील नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है.पहाड़ों पर हो रही भारी बरसात के चलते गौला और नंधौर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते कई इलाकों में भू काटाव भी शुरू हो गया है। उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा ने टीम सहित तीन पानी व अन्य जल भराव वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जल भराव के निकासी के लिए संबंधित विभागों काम करने के निर्देश दिए। भारी बरसात के चलते हल्द्वानी और लालकुआं के कई क्षेत्र में जल भराव हो गया है।
वहीं दूसरी तरफ हल्द्वानी- कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुआ के पास पुलिया टूटने से सड़क का हिस्सा भी पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसके चलते सड़क में भारी खतरा होने से सिंगल साइड में ट्रैफिक चलाने के साथ ही कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली और पुलिस टीम मौके पर जुटी हुई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]