बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट में एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई द्वारा भाभी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कपकोट के किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल उम्र 43 वर्ष और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर
झगड़ा हो गया। इस दौरान पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। वार ऐसा था कि धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार का वही कमाऊ व्यक्ति था। मृतक की चार लड़कियां हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]