पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने भतीजे को धारदार हथियार से काट कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़।  पहाड़ों पर अपराध में लगातार इजाफा हो रहा है सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां चाचा ने अपने भतीजे को धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि कोतवाली जौलजीबी पुलिस को सूचना मिली कि चिफलतारा में देर रात हयात सिंह पुत्र अर्मा सिंह ने मामूली विवाद पर अपने भतीजे नारायण सिंह के सर दराती से हमला कर घायल कर दिया सूचना सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल नारायण सिंह को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी घटना के बाद आरोपी चाचा हयात सिंह फरार हो गया। पुलिस ने टीम गठित कर हत्या के आरोपी चाचा हयात सिंह को कौली कन्याल पुल के पास से दराती के गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतक एक ही परिवार से हैं इनका पहले से कोई पुराना विवाद चल रहा है जिसको लेकर देर रात फिर से परिवार के बीच कहासुनी हो गई जहां चाचा हयात सिंह ने आवेश में आकर अपने सगे भतीजे नारायण सिंह के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक के पिता मथुरा सिंह के तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के पूछताछ में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि पारिवारिक विवाद चल रहा था और विवाद में हत्या हुई है। हत्या के बाद से गांव में गम का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Due to family dispute uncle killed nephew with sharp weapon pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More