शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर ने सम्बन्धित अधिकारियों के सितम्बर माह का वेतन आहरण पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। सीएम हैल्पलाइन पोर्टल एवं सीपी ग्राम्स पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में रूचि न लिये जाने एवं राजकीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने तथा अपने दायित्वो का सही से निर्वहन न करने के चलते जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर ने सम्बंधित अधिकारियों का माह सितम्बर का वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

जनपद के नोडल अधिकारी सीएम हैल्प लाईन व मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम हैल्पलाइन पोर्टल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय (एलएमएस) व भारत सरकार द्वारा संचालित सीपी ग्राम्स पोर्टल पर कतिपय विभागों को लम्बित शिकायतों के निस्तारण हेतु समय-समय पर शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्वक निराकरण किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये थे। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में रूचि न लिये जाने को सम्बन्धित अधिकारियों के राजकीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने तथा अपने दायित्वो का सही से निर्वहन न करने के चलते जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी (303 लम्बित शिकायतें), जिला पूर्ति अधिकारी (290 लम्बित शिकायतें), जिला पंचायतराज अधिकारी (549 लम्बित शिकायतें), मुख्य शिक्षा अधिकारी (257 लम्बित शिकायतें), चिकित्सा अधीक्षक कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय (168 लम्बित शिकायतें), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रूद्रपुर (157 लम्बित शिकायतें), अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खण्ड ऊधम सिंह नगर (103 लम्बित शिकायतें), का माह सितम्बर का वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate Udham Singh Nagar has banned the salary withdrawal of the concerned officers for the month of September Due to negligence in disposal of complaints rudrpur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More