छत्तरपुर और हल्दी के बीच रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य होने के चलते कल हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा पर स्थित छत्तरपुर और हल्दी के बीच रेलवे फाटक पर कार्य होने के कारण हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर कल 25 सितंबर को पुलिस प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने इस संबंध में डायवर्जन के आदेश जारी करते हुए कहा हैं कि कल 25 सितंबर को समय प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक छत्तरपुर-हल्दी रोड, रेलवे स्टेशनों के मध्य रूद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक सं0-104 / ए OHE किमी, 53 / 10-11 के मरम्मत का कार्य होने के कारण यह फैसला लिया गया है। लिहाजा हल्द्वानी से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दोपहिया / चौपहिया / समस्त प्रकार की रोडवेज/ निजी बसें सिंधी चौराहे से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए लालकुआ से किच्छा नगला बाईपास होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दोपहिया/चौपहिया/ भारी वाहन/समस्त प्रकार की रोडवेज/निजी बसे टीपीनगर/शीतल होटल/ गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर लालकुआ से किच्छा नगला बाईपास होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। यह डायवर्जन प्लान कल 25सितंबर  की समय प्रातः 07:30 बजे से रात्रि 22:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to repair work on the railway gate between Chhattarpur and Haldi Haldwani news Repair work on the railway gate between Chhattarpur and Haldi route diversion there will be route diversion on the Haldwani-Rudrapur route tomorrow uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More