मौसम के हाई अलर्ट के चलते जिलाधिकारी ने दिए स्कूल बंद करने के आदेश

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। भारत मौसम विभाग द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद नैनीताल में भारी वर्षा होने, गर्जन के साथ ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली चमकने तथा ऊॅचाई वाले स्थानों पर हिमपात की सम्भावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के हाई अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस कड़-कड़ाती सर्दी में घरों से बाहर, यदि आवश्यक हो, तभी निकलें। उन्होेने नगर निगम, नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे गरीब एंव निराश्रित लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था कराये साथ ही ऐसे लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कम्बल, रजाई वितरण कार्य भी अपने-अपने क्षेत्रों में करें। उन्होंने मौसम विभाग द्वारा जारी हाई अलर्ट के तहत आज व कल 4 फरवरी को भारी वर्षा व बर्फवारी के मद्देनजर लोगो से अनुरोध किया है कि वे सर्दी से बचने के लिए अलाव के साथ ही अन्य गर्मी लाने वाले उपकरणों का प्रयोग कर अपने आप को बचायें तथा लोगों को जागरूक करें कि वे सर्दी के इस मौसम में बाहर न निकले तथा अधिकाधिक गरम कपडों का प्रयोग करें। उन्हांेने ठंडी से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये। उन्होने जनपद में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये है। उन्होने बताया कि हिमपात व अतिवृष्टि से सम्भावित क्षेत्र एंव मार्ग बाधित होने, संवेदनशील ग्रामों एंव अन्य क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं से निपटने हेतु सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा क्षेत्र में तैनात कार्मिकों तथा संसाधनों को भी अलर्ट मोड में रखे जाने के निर्देश दियें है। उन्होनें कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें व अन्य उपकरण/सामग्री तैनात कर दी जाये और आपदा सम्बन्धी सूचना एंव कृत कार्यवाही से जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र 05942-231178, 231179 तथा टोल फ्री नम्बर 1077 पर आवश्यक रूप से सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

जनपद में हो रही अनवरत वर्षा एंव फर्बवारी को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के शासकीय एंव अशासकीय विद्यालयों को 04 फरवरी को बन्द रखने के निर्देश मुख्य शिक्षाधिकारी को दिये।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More