घने कोहरे की सम्भावना के चलते शुक्रवार (कल) जनपद के मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में रहेगा अवकाश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे की सम्भावना को देखते हुये मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी, लालकुआ, कालाढूगी एवं रामनगर के स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश रहेगा। 

अपर जिला मजिस्ट्रेट पी.आर. चौहान ने बताया कि भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में 19 जनवरी (शुक्रवार) को शीतलहर एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 19 जनवरी (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to the possibility of dense fog nainital news there will be holiday in schools in the plain areas of the district on Friday (tomorrow) Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More