भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों में कल भी रहेगा अवकाश  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए “अलर्ट” जारी किया गया है। जिसके चलते जिलाधिकारी नैनीताल ने जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 5 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to the possibility of heavy to very heavy rains nainital news there will be a holiday in the schools of Nainital district tomorrow as well uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल जिले के स्कूलों में कल भी रहेगा अवकाश नैनीताल न्यूज भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के चलते

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More