अज्ञात कारणों के चलते ब्यापारी ने गौला बैराज से कूदकर कर ली आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर के महावीरगंज निवासी एक व्यापारी ने गौला बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मदन अग्रवाल (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धार्मिक पुस्तकों की दुकान चलाते थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के करीब 4 बजे मदन अग्रवाल काठगोदाम स्थित गौला बैराज पहुंचे और वहां से छलांग लगा दी। बैराज पर मौजूद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पानी में किसी के गिरने की आहट सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि गुरुवार को व्यापारी का शव नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह पुनः तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें उनका शव बैराज के गेट नंबर एक के पास बरामद हुआ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही परिजनों की ओर से किसी प्रकार की आशंका जताई गई है। पुलिस व्यापारी के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। मदन अग्रवाल की मौत की खबर फैलते ही व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय व्यापारियों और जानने वालों ने घटना को बेहद दुखद बताया है और उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to unknown reasons Haldwani news suicide news the trader committed suicide by jumping from the Gaula Barrage uttarakhand news अज्ञात कारणों के चलते उत्तराखण्ड न्यूज गौला बैराज में कूदकर ब्यापारी ने कर ली आत्महत्या सुसाइड न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More