पेड़ से टकराकर खाई में गिरा डंपर, वाहन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। यहां रामनगर-रानीखेत मार्ग पर कुमेरिया और सौराल के बीच रविवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा और पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

हादसा इतना भीषण था कि चालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को कटर मंगवाना पड़ा। वाहन को काटकर चालक के शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।पुलिस ने घटनास्थल कानिरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर 

भतरौजखान थाने के एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह हादसे की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जसवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी गजार, तहसील चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Devbhoomi News Driver's death Dumper crashes into tree and plunges into gorge; driver trapped in vehicle dies a painful death. Uttarakhand News Dumper falls into gorge Hindi News News from the hills News From the Pahad ramnagar news उत्तराखण्ड न्यूज चालक की मौत डंपर गिरा खाई में दुर्घटना न्यूज रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

थाने में मारपीट और 20 लाख के समझौते का आरोप, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड जुड़े एक मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून ने पूर्व प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर समेत पांच पुलिसकर्मियों और यशपाल तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की जांच सीओ […]

Read More
उत्तराखण्ड

बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा : सगाई से नाराज पूर्व प्रेमिका ने ही पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र के बड़ोवाला में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सत्यम की पूर्व प्रेमिका ही हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड थी। आरोप है […]

Read More
उत्तराखण्ड

अपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपियों के खिलाफ जिला बदर के आदेश […]

Read More