शराब पार्टी के दौरान रिवाल्वर से गोली चलने पर एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध किया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। तेलपुर चौक स्थित मेहुवाला में दोस्तों को पार्टी दे रहे एक युवक ने मजाक में छेड़खानी करते हुए रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली पास बैठे युवक के सीने में लगी जिससे उसकी मौत हो गई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

पतेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मेंहुवाला माफी निवासी अमन आनलाइन बिजनेस के साथ-साथ अन्य काम भी करता है। रविवार रात उसने अपने घर पर चार दोस्तों को शराब पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। इनमें डीजे का काम करने वाला गांधीग्राम निवासी 30 वर्षीय सागर भी शामिल था। सभी लोग घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। पार्टी के दौरान अमन ने रिवाल्वर टेबल पर रखी और वह दोस्तों के सामने मजाकिया तौर पर उससे छेड़खानी करने लगा। अचानक ट्रिगर दबने से रिवाल्वर से गोली चल गई जो सीधे सागर के सीने में लग गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और सभी लोग सागर को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजन के मौके पर पहुंचने पर अमन व उसके दोस्त फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपित अमन का अभी पता नहीं लग पाया है। उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a case of unintentional murder registered a young man died A young man died when a bullet was fired from a revolver during a liquor party bullet fired from a revolver dehradun news liquor party police registered a case of unintentional murder against the accused uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक युवक की हुई मौत गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज देहरादून न्यूज रिवाल्वर से चली गोली शराब पार्टी

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More