औचक निरीक्षण के दौरान बयानबे हजार मासिक वेतन पाने वाला मदरसा का मौलवी नहीं बता पाया बृहस्पतिवार की सही वर्तनी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
बहराइच। जिले के महसी क्षेत्र स्थित मदरसा दारुल उलूम अशरफिया हस्मतुरर्जा में गुरुवार को हुए एक औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली उजागर हो गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा द्वारा की गई इस जांच में सामने आया कि कक्षा सात के छात्र सप्ताह के सातों दिन भी ठीक से नहीं लिख पा रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि शिक्षक ने इन गलतियों को नजरअंदाज कर कॉपी में सही का निशान लगाया था।
 
निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने जब एक छात्र की हिंदी
कॉपी देखी, तो पाया कि उसने सप्ताह के दिनों के नाम गलत लिखे हैं। इस पर जब मौलवी शिक्षक से जवाब मांगा गया, तो वे ‘बृहस्पतिवार’ की सही वर्तनी तक नहीं बता पाए। शिक्षक ने गलत मात्रा की ओर इशारा करते हुए उसे सही बताने की कोशिश की, जो स्वयं गलत साबित हुई। अधिकारी के अनुसार, जब शिक्षक से उनके वेतन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें ₹92,000 मासिक वेतन मिलता है। इस पर अधिकारी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है कि कक्षा सात का छात्र सप्ताह के दिन तक न लिख पाए और शिक्षक इस गलती को पहचान भी न सके।” अधिकारी ने मौके पर ही शिक्षक को गुणवत्ता युक्त शिक्षण सुनिश्चित करने की चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी लापरवाही भविष्य में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह मामला मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों की योग्यता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है। जिला प्रशासन अब अन्य मदरसों की भी जांच कराने की योजना बना रहा है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bahraich News During surprise inspection surprise inspection the madrasa cleric who gets a monthly salary of 29 thousand could not tell the correct spelling of Thursday uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज औचक निरीक्षण नहीं बता पाया बृहस्पतिवार की सही वर्तनी बयानबे हजार मासिक वेतन पाने वाला मदरसा का मौलवी बहराइच न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More