वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने एसयूवी कार से पकड़ी दो लाख उनतालीस हजार रुपये की नगदी

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु नैनीताल पुलिस का सघन वाहन चैकिंग अभियान लगातार जारी है। वाहन चैकिंग के दौरान लालकुआं पुलिस व SST/FST टीम ने एसयूवी कार से से की 02 लाख 39 हजार रुपये की बरामदग की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में नौ अप्रैल की रात्रि में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डीसी फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत सुभाषनगर बैरियर पर SST/FST टीम व थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07FJ-4016 XUV से दिव्यांश चावला पुत्र ओम कुमार चावला निवासी राजेंद्र नगर थाना प्रेम नगर जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से कुल 2,39,000/- रुपये बरामद किये गए। वाहन स्वामी दिव्यांश चावला से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। जिस पर SST/FST टीम द्वारा धनराशि को कब्जे लिया गया! उक्त धनराशि को नियमानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय जमा कराया जा रहा है!

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल खीमसिंह दानू, SST टीम के देवेंद्र प्रसाद प्रभारी SST टीम, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह रौतेला, व्रजेश कुमार, फारेस्ट गार्ड सुरेश, फारेस्ट गार्ड गीता, FST टीम, कृष्णानंद जोशी, अवर उप निरीक्षक कैलाश चंद्र, कांस्टेबल मोहन किरोला शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: During vehicle checking Haldwani news Police seized cash police seized cash worth Rs 2 lakh thirty nine thousand from SUV car Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More