बागेश्वर में शनिवार (आज) दोपहर महसूस हुए भूकंप के झटके  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बागेश्वर। यहां शनिवार (आज) दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

बागेश्वर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप दोपहर 12:35:11 बजे दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन के भीतर करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। इसका केंद्र 29.984 अक्षांश उत्तर और 79.692 देशांतर पूर्व पर दर्ज किया गया।भूकंप की गहराई कम होने के कारण आस पास के क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

भूकंप के झटके महसूस होते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गया। जिला आपदा कंट्रोल रूम से जिले की सभी तहसीलों, पुलिस चौकियों और राजस्व उपनिरीक्षकों से स्थिति की जानकारी ली गई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख   

प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना देने को कहा गया है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Bageshwar News; earth shook due to the earthquake Devbhoomi News Earthquake tremors felt in Bageshwar on Saturday (today) afternoon; Uttarakhand News Hindi News News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज बागेश्वर न्यूज भूकंप से डोली धरती

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग से ऑनर किलिंग तक… झबरेड़ा में बहन और पड़ोसी की हत्या से सनसनी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों को सीने में गोली लगने की बात सामने […]

Read More
उत्तराखण्ड

ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड में 5 साल बाद आया फैसला, दो मुख्य दोषियों को उम्रकैद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More