400 करोड़ रुपए के रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा में ईडी ने 24 लाख रुपए से अधिक की नकदी.और 11 लाख 50 हजार के जेवर किए जब्त 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। 400 करोड़ रुपये से अधिक के रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आरोपियों के घर से कैश और गहने जब्त किए हैं। इनमें 24.50 लाख रुपये नकद और 58.80 लाख रुपये के गहने शामिल हैं। आरोपियों के बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। इसके अलावा ठिकानों से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए, जिनकी जांच चल रही है।
 
ज्ञात हो कि दो दिनों की कार्रवाई के बाद ईडी की ओर से यह अधिकृत जानकारी जारी की गई है। पिछले साल जुलाई में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा सामने आया था। अधिवक्ता कमल विरमानी, इमरान खान, सहारपुर के केपी सिंह आदि ने मिलकर यहां बड़ा फर्जीवाड़ा किया था। लोगों की जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाए और उन्हें अपने परिचितों के माध्यम से बेचकर करोड़ों रुपये का घपला किया। मुख्यमंत्री के आदेश पर दो एसआईटी (एक प्रशासन और पुलिस स्तर पर) बनाई गईं। पुलिस ने पूरे प्रकरण में जांच के बाद कुल 13 मुकदमे दर्ज किए थे। इनकी जानकारी इसी साल जनवरी में ईडी के साथ भी साझा की गई। ईडी ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों के घरों पर छापे मारे। ईडी ने देहरादून, उत्तर प्रदेश के बिजनौर व सहारपुर, पंजाब के लुधियाना, दिल्ली और आसाम के बोंगेगांव में आरोपियों के घर छापे मारे। ईडी की यह कार्रवाई दो दिनों तक चली। ईडी की ओर से बताया गया है कि इन आरोपियों के घरों और कार्यालयों से 24.50 लाख रुपये नकद, 58.80 लाख रुपये के जेवरात जब्त किए गए। खातों में जमा 11.50 लाख रुपये फ्रीज किए गए। ईडी की जांच अभी जारी है।बताया जा रहा है कि जल्द ही ईडी इसमें अगली कार्रवाई के तौर पर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news ED action ED seized more than Rs 24 lakh in cash and jewelery worth Rs 11 lakh 50 thousand In registry fraud of Rs 400 crore more than Rs 24 lakh Cash and jewelery worth Rs 11 lakh 50 thousand seized Registry fraud of Rs 400 crore uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर […]

Read More