शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में विद्यालय नियामक प्राधिकरण लागू करने की घोषणा

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में विद्यालय नियामक प्राधिकरण लागू करने की घोषणा की। फीस एक्ट पर पूछे सवाल पर मंत्री ने कहा प्राधिकरण में फीस एक्ट समाहित रहेगा। प्रदेश स्तर पर विद्यालय शिक्षा महानिदेशक और जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समितियां प्राधिकरण के नियमों का अनुपालन कराएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर में 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार  

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यालय नियामक प्राधिकरण का प्रावधान है। उत्तराखंड सरकार इसे लागू करने की घोषणा करती है। नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक स्तर पर विद्यालयों में जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊनी, बंगाली आदि मातृ भाषाओं को विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 


इस दौरान उत्तराखंड के विद्यालय शिक्षा व पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय ने पिछले दिनों बाजपुर में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले के पीछे अरविंद पांडेय का हाथ होने की बातें उड़ाई जाने पर कहा कि यशपाल आर्य उनके बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने हमेशा ही यशपाल को अपना बड़ा भाई के समान माना है। अरविंद ने कहा यशपाल प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं। उन्होंने सरकार में कईं अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्हें हमले के पीछे मेरा हाथ होने जैसी बातें नहीं उड़ानी चाहिए। इतना कहते-कहते शिक्षा मंत्री उनकी तुलना गिद्ध से कर गए। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी आदि भी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नाबालिग दुष्कर्म मामला : 8 दिन बाद घर के नक्शे पर चल रहा अवैध होटल सील  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आठ दिन बाद शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) ने होटल को जांच के बाद सील कर दिया। जांच में घर के नक्शे पर होटल बना पाया गया। यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम […]

Read More
उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More