कनखल थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केयरटेकर के साथ ही परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस और सीआईयू की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, शिवलोक कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय डॉ. अशोक चड्ढा ने कनखल श्मशान घाट के ठीक सामने बैरागी कैंप में डॉ. अशोक चड्ढा सेवाश्रम संस्था के नाम से आश्रम सरीखा भवन बनाया हुआ है। वह सुबह यहां रोजाना आते थे और शाम को फिर निकल जाते थे।आश्रम में नरेंद्र कुमार नाम का एक कर्मचारी केयरटेकर के तौर कार्यरत है। घटनाक्रम के अनुसार, सोमवार की दोपहर बाद नरेंद्र बाहर गया हुआ था। जब वह करीब सवा पांच बजे वापस संस्था कार्यालय पहुंचा तो दरवाजे खुले हुए थे। अशोक नजर नहीं आ रहे थे। उसने उन्हें आवाज लगाई और जब अंदर की तरफ बढ़ा तो अशोक बाथरूम के पास नीचे खून से लथपथ पड़े हुए थे। वह तुरंत भाग कर शिवलोक कॉलोनी पहुंचा। जहां उसने उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। कनखल में रहने वाली उनकी बेटी दीप्ति भी आश्रम पहुंची। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लूट के इरादे से हत्या बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Elderly murdered by slitting his throat in Kankhal police station area haridwar news police engaged in investigation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]

Read More
उत्तराखण्ड

संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली का पर्व मनाकर गांव से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। दीपावली का पर्व मना कर अपने गांव से लौट रहे युवक की स्कूटी हादसे में मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग के धनपुर पट्टी के वीरों गांव निवासी पंकज सिंह नेगी पुत्र सते […]

Read More