नवंबर में शुरू हो सकेगा रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट में निर्माणाधीन विद्युत शवदाहगृह

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट में बन रहा विद्युत शवदाहगृह 15 नवंबर तक शुरू हो सकता है। शवदाहगृह का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। रविवार को दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक भट्ठी भी हल्द्वानी पहुंच गई। विद्युत शवदाहगृह बनने के बाद नदी में अंत्येष्टि नहीं की जाएगी। विद्युत शवदाह गृह के बगल में ही लकड़ी की चिता जलाने के लिए स्थान बनाए गए हैं। उधर रविवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने इसका निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

नगर निगम ने वेबकॉश को चित्रशिलाट में विद्युत शवदाह गृह बनाने का काम दिया था लेकिन वेबकॉश तय समयसीमा में विद्युत शवदाह गृह नहीं बना पाई। निगम ने काम पूरा करने की समयसीमा को दो बार बढ़ाया। काम पूरा नहीं होने पर तीन महीने पहले नगर निगम ने वेबकॉश से काम छीन लिया। इसके बाद काम का ठेका नगर निगम ने दूसरी कंपनी को सौंप दिया। रविवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एई नवल नौटियाल, जेई विद्युत केबी उपाध्याय ने विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। 1 इलेक्ट्रानिक भट्ठी एक सप्ताह में लग जाएगी। इसके अलावा भी लकड़ी से शव जलाने के लिए यहां पर चार स्थान बनाए गए हैं। 15 नवंबर तक इसे शुरू करने की योजना है। इसके शुरू होने के बाद नदी में शव नहीं जलाए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Electric crematorium under construction at Chitrashilaghat in Ranibagh will start in November Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More